हुसैनगंज: मुआवजा की मांग को ले कार्यालय का चक्कर लगा रहे स्वजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा मदरसा के समीप छह अगस्त, 21 को बोलेरो के धक्का से एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरजानीपुर निवासी अनिल राम की पत्नी शैल देवी की मौत हो गई थी। घटना के 16 माह बीतने के बावजूद स्वजन को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, इससे स्वजन परेशान हैं। मृतका के पति अनिल राम ने बताया कि मुआवजा की मांग के लिए कार्यालय का चक्का लगा थक चुके हैं, लेकिन किसी भी पदाधिकारी एवं कर्मी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कि काफी प्रयास के बाद सभी कागजात आपदा विभाग को भेजवा दिया गया है लेकिन आपदा विभाग द्वारा सरकार की ओर से मिलने वाली चार लाख रुपये मुआवजा अब तक मुहैया नहीं कराया गया है। विभाग द्वारा सिर्फ जल्द भुगतान कराने का आश्वासन ही दिया जाता है। ज्ञात हो कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा मदरसा मदरसा के समीप घर आने के दौरान बोलेरो से धक्का लगने से अनिल राम घायल हो गए थे वहीं उनकी पत्नी शैल देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026