✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियां स्थित विशेश्वर लाल के बगीचे में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में दिवंगत पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा के साथ रहने वाले सलमान का नाम सामने आया है।
मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना के संबंध में प्रारंभिक जानकारी मिली है कि दिवंगत पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा के साथ रहने वाले सलमान नाम के एक व्यक्ति ने दो दिन पूर्व अर्जुन यादव को फोन कर उक्त भूमि उसे देने की मांग की थी, इस पर अर्जुन यादव सहमत नहीं हुए।
इसी बात को लेकर चारदीवारी का निमार्ण कार्य रुकवाने के लिए फायरिंग की गई। घटनास्थल से पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…