हुसैनगंज: बहन की हत्या मामले में बहनोई समेत सात नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोसोपाली निवासी हारुण खान की पत्नी अमीरुन खातून की मौत 27 अगस्त को हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा कलां निवासी मन्नान खान ने थाना में आवेदन देकर अपने बहनोई समेत सात लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि मेरी बहन की शादी 23 वर्ष पूर्व हारुण खान से हुई थी जिससे चार पुत्रियां भी है।

इसी बीच मेरे बहनोई का नाजायज संबंध उसके मृत छोटे भाई की पत्नी सुब्बी खातून से हो गया। यह देख मेरी बहन विरोध करती थी। इसको लेकर पति एवं स्वजन मेरी बहन को हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। घटना के दिन षडयंत्र के तहत घर के सभी सदस्यों ने मिलकर मेरी बहन के गले में रस्सी से फंदा मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में हारुण खान, सास अमना खातून, ससुर सेराजुद्दीन खान, बहन शबाना खातून, अजमेरी खातून, अंगूरी खातून एवं सुब्बी खातुन को नामजद किया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026