हुसैनगंज: दरवाजे के सामने गंदा पानी गिराने के विवाद में लाठियां चटकाई

  • मारपीट कर चेन छीनने का लगाया गया है आरोप
  • एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी थाने की पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में शनिवार को गंदा पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से लाठियां चटकाई गई हैं। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दसरे पर एफआईआर के लिए स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। एक पक्ष से रूबी देवी ने आरोप लगाया है कि बुधवार को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी दरवाजे के सामने हरिचरण वर्मा के घर से गंदा पानी बहाया जाने लगा। इस संबंध में पूछताछ करने पर हरिचरण वर्मा, विजय कुमार वर्मा, वंदना कुमारी व बड़की कुमारी ने मारपीट शुरू कर दी।

उसने कहा कि सभी आरोपित लाठी-डंडे से लैस होकर आए थे। आरोपितों ने मारपीटकर बेटी, भगिना व उन्हें भी घायल कर दिया है। मारपीट के क्रम में मोबाइल व चेन छीन लिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से हरिकांत प्रसाद वर्मा ने आवेदन देकर बताया कि रूबी देवी द्वारा उनके दरवाजे के सामने नाले का गंदा पानी फेंका जा रहा था। मना करने पर अभिषेक कुमार गुप्ता, अर्जुन गुप्ता व मुन्ना कुमार हाथों में लाठी-डंडे इत्यादि लेकर आए और मारपीट शुरू कर दिया। बीच-बचाव के लिए आयी उनकी पतोह से भी आरोपितों ने मारपीट की और उसके गले से चेन छीन लिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से मिले आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026