हुसैनगंज: एक वर्ष से आंधी में उड़ चुका है किचन शेड का एस्बेस्टस शीट, खुले में बनता है एमडीएम

हुसैनगंज प्रखंड के रसूलपुर पंचायत के बिंदवल रसूलपुर स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय के किचन के अगले हिस्से का तीन शेड का एस्बेस्टस पिछले वर्ष जून 2022 में आई तेज आंधी के कारण गायब हो चुका है तथा पिछले हिस्से का एक शीट में छिद्र हो गया है। पिछले एक वर्ष से इसी टूटे हुए शेड में रसोइया खाना बनाती है। एक रसोइया ने बताया कि बरसात में खाना बनाने में काफी परेशानी होती है जबकि ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा होने पर एमडीएम नहीं बन पाता है।

प्रधानाध्यापक गौरी शंकर साह ने बताया कि बरसात में एमडीएम बरामदे में बनता है। इसकी जानकारी बीईओ को दे दी गई है। बीईओ अनीता कुमारी ने बताया कि मेरे द्वारा भी वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। मुखिया प्रतिनिधि श्रीराम सिंह ने बताया कि विद्यालय का चापाकल वर्षों तक खराब था। विद्यालय प्रबंधन की इसकी थोड़ी सी चिंता नहीं हो रही थी। छात्र दूसरे के निजी चापाकलों पर जाकर पानी पीते थे जिसे ग्रामीणों द्वारा अपने सहयोग से चापाकल गड़वाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026