हुसैनगंज: मवेशी चोरी करने की नियत से पिकअप लेकर गांव में घुसे बदमाश

पिकअप में आक्रोशित भीड़ ने लगाई आग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में बुधवार की देर रात पिकअप गाड़ी लेकर गांव में मवेशी चोरी करने पहुंचे बदमाशों के पिकअप गाड़ी को आक्रोशित भीड़ ने आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद मवेशी चोर मौके से फरार हो गये. इधर घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई. घटना के संबंध मे बताया जाता है कि बुधवार की देर रात पिकअप में सवार होकर करीब तीन-चार की संख्या में हुसैनगंज के शाहबाजपुर गांव मे अज्ञात बदमाश पहुंच गये.

बादमाशों ने गांव के सीमांत पर पिकअप गाड़ी खड़ा कर दिया. गांव मे लोगों की मवेशियों को चुराने करने की कोशिश करने लगे. इतने में गांव में चोरों के पहुंचने की भनक लोगों को लग गई. इसके बाद आक्रोशित गांव के लोगों ने एक जुट होकर चोरों का पीछा किया. लेकिन चोर वहां से फरार हो गए. हालांकि उनकी पिकअप लोगों के हाथ लग गई. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने मवेशी चोरों के पिकअप गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. फिलहाल घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026