परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिमी हरिहांस उर्दू के पास दलित बस्ती में मोतीलाल राम के घर से लेकर सुरेश कमकर के घर तक बिती रात्रि अज्ञात चोर बिजली का कवर तार को पोल से काट कर चुरा ले गये. ग्रामीणों ने बताया कि बिती रात्रि में बारिश हो रही थी. सभी लोग अपने घरों में सो हुए थे. तभी मौके का लाभ उठाते हुए चोरों ने कवर बिजली का तार काट कर आराम से चले गए.
बताया जाता है कि लगभग सौ मीटर कवर तार की चोरी चोरों द्वारा कर ली है. इस संबंध में बिजली उपभोक्ताओं ने क्षेत्रीय जे ई को सूचना दे दिया गया है. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि इस उमस भरी गर्मी और बरसात के दिनों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाने से काफी परिशानी बढ़ गई है. उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से शीघ्र तार जोड़ कर बिजली आपूर्ति करने की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…