परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली निवासी सुनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि 14 अप्रैल की शाम छठघाट से लौट रही थी। तब मैंने देखा कि मेरे सब्जी की खेत में पड़ोसी की गाय व बछड़े फसल खा रहे हैं।
इस बात को लेकर मेरे ससुर रामविलास मांझी से शिकायत करने गए तो पड़ोसी रामजन्म मांझी, जनार्दन मांझी एवं कन्हैया मांझी ने उन्हें लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जब मैं बचाने गई तो मुझे भी लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया गया। साथ ही मेरे पास से सोने की चेन, झुमका एवं अन्य आभूषण छीन लिया गया। ग्रामीणों के सहयोग से हमलोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…