हुसैनगंज: भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में तीन घायल, दस के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली मौजे गांव में 18 अप्रैल की दोपहर में विवादित भूमि पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान केदार प्रसाद रस्तोगी, स्वामी नाथ रस्तोगी एवं पुत्र बंटी कुमार शामिल हैं। इस मामले में केदार प्रसाद रस्तोगी के बयान पर 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। आवेदन में केदार प्रसाद रस्तोगी ने आरोप लगाया है कि मेरे11 धुर जमीन पर सरस्वती कुंवर से मुकदमा चल रहा है।

न्यायालय द्वारा इस भूमि पर दोनों पक्षों को किसी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दिया गया है। इसी बीच 18 अप्रैल को सरस्वती कुंवर अपने स्वजनों के साथ मिलकर उक्त भूमि पर पक्का निर्माण कराने लगी। जब मैंने विरोध किया तो चुन्नू साह, रामबाबु साह, पिंटू साह, श्याम बाबू साह, रीना देवी, सीमा देवी,रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती कुंवर एवं तारा देवी ने एकजुट होकर लाठी, डंडा, राड-ईंट प्रहार कर मेरे साथ मारपीट करने लगे। जब मुझे बचाने मेरे भाई स्वामीनाथ रस्तोगी एवं पुत्र बंटी कुमार आया तो उक्त लोगों ने उन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026