हुसैनगंज: बाइक सवार तीन बदमाशों ने खैनी दुकान को पिस्टल का भय दिखा नकद व बाइक लूटी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंदर- सिवान मुख्य मार्ग पर बघौनी मजार के समीप सोमवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक खैनी दुकानदार को पिस्टल का भय दिखा उसके पास से पांच हजार रुपये तथा बाइक लूट ली। इस मामले में पीड़ित दुकानदार रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी रुस्तम खान ने थाना में तीन अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।बताया जाता है कि रघुनाथपुर के हरपुर निवासी रुस्तम खान हुसैनगंज बाजार में खैनी की दुकान चलाते हैं।

वे सोमवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी आंदर-सिवान मुख्य पथ पर बघौनी गांव के समीप तीन अज्ञात बदमाश उन्हें रोका तथा पिस्टल का भय दिखाकर उनके पास से पांच हजार रुपये एवं स्प्लेंडर प्रो बाइक लूटकर सिवान की ओर फरार हो गए। तीनों बदमाशों की आयु करीब 18 से 20 होगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026