हुसैनगंज: लूटकांड में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा गांव में 27 अक्टूबर को एक व्यक्ति से बाइक एवं मोबाइल लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली निवासी विक्की कुमार पांडेय एवं गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मंगरू छपरा निवासी निखील कुमार पांडेय है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक कट्टा, एक गोली, एक चोरी की बाइक, एक लूटी गई बाइक एवं लूटी गई दो मोबाइल बरामद किया है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 27 अक्टूबर को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हशनपुरवां टोला रामपुर निवासी श्रीकांत सिंह शहर से अपने घर आ रहे थे।

जैसे ही रात दस बजे थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा के पास पहुंचे पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश ने पिस्टल का भय दिखाकर उनकी बाइक, पर्स, आठ हजार नकद, दो मोबाइल छीन लिया था। 26 नवंबर को हुसैनगंज थाना की टीम द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में छपिया बगीचा के पास सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रोक कर पूछताछ किया गया। तलाशी के क्रम में इन लोगों द्वारा हुसैनगंज थाना कांड संख्या 268/23 में लूटी गई बाइक छुपाकर रखने की बात स्वीकार की गई। इनकी निशानदेही पर उक्त बाइक को पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026