परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिसवन-सिवान एसएच 89 पर रफीपुर रौजा मोड़ के समीप बुधवार को आटो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
समाचार प्रेषण तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों की सूचना पर एएसआइ अनिल कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ी को जब्त कर थाना लाए। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है तथा घायलों की पहचान की जा रही है। घायलों में एक बाइक चालक तथा दूसरा आटो चालक बताया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…