हुसैनगंज: स्कूटी से भतीजे के बारात में जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीवान-आंदर मुख्य मार्ग पर फरीदपुर के समीप गुरुवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में स्कूटी चालक की मौके पर मौत हो गई. वह स्कूटी से सवार होकर अपने भतीजे के बरात में शामिल होने जा रहा था. इसी दरम्यान में बोलेरो की टक्कर में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.  मृतक थाना क्षेत्र के पश्चिमी हरिहांस के कुशवाहा मुहल्ला निवासी राम एकबाल भगत का पुत्र सुरेंद्र भगत बताया जाता है कि अपने भतीजे की शादी में बारात जा रहे थे. बरात पश्चिमी हरिहांस गांव से आंदर थाना क्षेत्र के बाबा पतेजी गांव में जा रही थी. बाराती व दुल्हे की गाड़ी पहले ही जा चुके थे. दुल्हे का चाचा अकेले स्कूटी से रात में करीब 8.30 बजे बरात में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान फरीदपुर मिडिल स्कूल के पास आंदर की तरफ से तेज रफ्तार में बारातियों को लेकर जा रहा बोलेरो ने स्कूटी में ठोकर मार दी. बोलेरो की चपेट में आने से सुरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गये और मौके पर ही मौत हो गई.

रात्रि का लाभ उठाकर चालक बोलेरो लेकर फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने की दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक सुरेंद्र भगत के घर खुशी का माहौल गम में बदल गया. उधर लड़की पक्ष के घर वालों को घटना की सूचना देर रात में शादी की रस्म पूरी होने के बाद दी गई, ताकि शादी की रस्म में कोई विघ्न उत्पन्न नहीं हो. मृतक सुरेंद्र कुमार चार भाइयों में सबसे छोटे थे. मृतक को दो पुत्र हैं. बताया जाता है कि सुरेंद्र भगत आरा जिले में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में मशीन ऑपरेटर का काम करते थे. अभी एक हफ्ते पूर्व ही वह शादी में शामिल होने के लिए घर आये थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026