परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन दुकानदार बीज एवं खाद बेचने के लिए पंजीकृत हैं। इसके बावजूद अधिकांश किसानों को खाद एवं गेहूं बीज नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में किसान निजी दुकानों से ऊंची दाम पर बीज व यूरिया की खरीदारी करने को मजबूर हैं। किसान यूरिया की तलाश में इस बाजार से उस बाजार की खाक छानते नजर आ रहे हैं।
इधर गुरुवार को यूरिया का रैक आया तो खाद दुकानों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं कुछ दुकानदार भी किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए ऊंची दामों पर यूरिया की बिक्री कर रहे हैं। किसान राजेश्वर ने बताया कि यूरिया खाद की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। आधार कार्ड लेकर भी 3.50 से 400 रुपये प्रति बोरी खाद बेची जा रही है, जबकि सरकार ने 266 रुपये प्रति बोरी दर निर्धारित की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…