हुसैनगंज: दाहा नदी में बेरोकटोक गिराए जा रहे हैं कचरे, प्रशासन मूकदर्शक

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के पकवलिया, रेनुआ, टेढ़ीघाट, हथौड़ा, सरेया, हुसैनगंज, बघौनी, दरवेशपुर, माहपुर एवं फरीदपुर गांव से होकर गुजरने वाली दाहा नदी जिसे बाणगंगा के नाम से भी जाना जाता है इसके किनारे लोगों द्वारा कचरा गिराए जाने से इस नदी का अस्तित्व मिटता जा रहा है। वहीं नदी प्रदूषित होती जा रही है। यह सब देखते हुए भी प्रशासन मौन है। बताया जाता है कि इस नदी के किनारे जितने भी शहर या गांव बसे हैं सभी जगहों के गंदी नालियों का पानी, सड़े गले फल, सब्जियां, अंडों को छिलके, कटे हुए मुर्गियों के पंख व अन्य प्रकार के कचरे बेरोकटोक नदी में गिराए जा रहे हैं।

प्रतिदिन इसे देखने के बावजूद प्रशासन भी मूकदर्शक बनी हुई है। इसी क्रम में हुसैनगंज से गड़ार को जोड़ने के लिए दाहा नदी पर पुलिया के निर्माण हुआ है। इसमें तीन पिलर से होकर पानी बहता है, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा बेरोकटोक कूड़े-कचरे फेंकने से इसका एक भाग करीब बंद हो चुका है जबकि पुलिया के पास ही शिव मंदिर भी स्थित है। बावजूद इस नदी की सफाई एवं जीर्णोद्धार के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी निरुत्साहित दिखते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024