परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के छपियां पंचायत के वार्ड नंबर 2 में सोमवार की अहले सुबह आयी तेज आंधी और पानी में जल नल योजना का टंकी गिर गयी. जिससे कई टुकड़ों में टंकी टूट गयी. बताते चले कि लाखों रुपये की लागत से वार्ड नम्बर 2 में जल नल योजना के तहत टंकी का निर्माण व कार्य हुआ है, लेकिन आज तक वार्डवासियों को एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ है.
पहले भी एक बार टंकी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था. जिसके बाद नई टंकी लगाई गई थी,लेकिन आज फिर से टंकी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. यहीं नहीं टंकी पर रखे करकट भी खेतों में मिले.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…