परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दाता नगर(तकिया) निवासी एआइएमआइएम के जिला संयोजक सह अयान फास्ट फूड के संचालक आरिफ जमाल को 23 दिसंबर की देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संदर्भ में मृतक की पत्नी नासरीन अंजुम ने थाने में आवेदन देकर तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आवेदन में कहा है कि एक महीने पूर्व मेरे पति ने कुतुब छपरा मोड़ पर फास्ट फूड की दुकान खोली थी। घटना की रात मेरे पति बड़े बेटे अलकमा जमाल के साथ दुकान पर थे।
तभी अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और आरिफ के पेट में गोली मारकर सिवान की ओर भाग गए। इसकी सूचना मेरे बेटे ने मुझे फोन पर दिया। घायलावस्था में आरिफ को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बता रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…