हुसैनगंज: बच्चों के विवाद में छोटे भाई की पत्नी की पिटाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव में शुक्रवार को बच्चों के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में घायल महिला के पति नमो नारायण मिश्रा ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देते अपने बड़े भाई प्रदीप मिश्रा को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि मेरे भाई प्रदीप मिश्रा मेरी पत्नी अनीता देवी को गाली दे रहे थे।

जब इसका विरोध किया गया तो उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया। साथ ही प्राथमिकी करने पर हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी। मैं घटना के समय गांव के बाहर मंदिर में था। घर लौटने पर पत्नी को इलाज को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026