हुसैनगंज: हथौड़ा में महावीरी अखाड़ा मेला में युवाओं ने दिखाया करतब, प्रशासन रहा अलर्ट

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा में सोमवार को महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस दौरान शांति व्यवस्था को ले काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान जय बजरंग बली के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर युवाओं ने करतब दिखा की खूब वाहवाही लूटी। ज्ञात हो कि शनिवार को डीएम, एसपी, एसडीएम, एसडीओपी, डीसीएलआर समेत कई पदाधिकारीगण ग्रामीणों के साथ बैठक कर मेले को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की थी। वहीं रविवार को सारण डीआइजी विकास कुमार भी सिवान पहुंचकर एसपी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

बता दें कि विगत वर्ष इसी मेला में मस्जिद के पास जुलूस पर पथराव हो गया था। इसमें दोनों पक्षों से दर्जनों व्यक्ति घायल हो गए थे। प्रशासन के लोगों को भी चोटें आई थी। पुलिस ने 100 अज्ञात सहित 48 पर प्राथमिकी की थी। इसके मद्देनजर सोमवार को पुनः डीएम, एसपी, एसडीएम, एसडीपीओ एवं सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल पहुंचकर अखाड़ा को शांतिपूर्वक निकलवाया। शांतिपूर्ण मेला संपन्न कराने के लिए जगह- जगह लगाए गए थे वहीं सीसी कैमरे से निगरानीकी जा रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026