परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के जुड़कन गांव में गुरुवार को “कैश द रेन कार्यक्रम” के तहत युवाओं ने जल संरक्षण की शपथ ली। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जल का संरक्षण करने के साथ-साथ जल की बर्बादी होते देख उसे रोकना है। ज्ञात हो कि जल के बिना जीवन जीना एक कोरी कल्पना है। ससमय जल संरक्षण एवं जल को बर्बाद होने से नहीं रोका गया तो आने वाली पीढ़ियों को बहुत बड़ी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
इसे लेकर हर नागरिक को जागरूक होना अति आवश्यक है। इसके लिए युवाओं ने जल संरक्षण की शपथ ली है तथा इसके लिए आम लोगों को भी प्रेरित करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोहित सिंह, मयंक राज, नीतेश कुमार, रंजन कुमार, वीरु कुमार, रौनित सिंह, रौशन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…