पुलिसिया पूछताछ में कबुला अपना जूर्म
परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज थाने में पदस्थापित एएसआई सुरेन्द्र कुमार गहलौत को बीते 25 मई की रात कार से कुचल कर यूपी के देवरिया जिला अंतर्गत बनकटा के अगांव गांव निवासी विवेक कुमार कुशवाहा ने ही मार डाला था. थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने कहा कि आरोपी ने पुलिसिया पूछ ताछ मे अपनी स्वीकृति जाहिर की है. आरोपी विवेक कुमार कुशवाहा ने बीते 14 जुलाई को पुलिसिया दबिश के कारण न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था. जहां दो दिनों के रिमांड पर लेकर काफी गहन पूछ ताछ की गयी. जहां आरोपी ने स्वीकार किया कि हमने ही एएसआई को कार से कुचला था. उसके बाद आरोपी को मंडल जेल में पुन: भेज दिया गया.
गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के सिधवल पंचायत के टीकरी के पास परशुराम पुर मोड़ पर बीते 25 मई की रात को गश्ती के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा शराब धंधेबाजों को दलबल के साथ पकडने गये एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलौत को धंधेबाजों ने अपनी इनोवा कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था. साथ ही चौकीदार बाबुधन मांझी भी कार की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया था. इस मामले में थाने में तीन धंधेबाजों को हत्यारोपित किया गया है. इसमें यूपी के देवरिया जिला निवासी अखिलेश भारती, हुसैनगंज थाना के शंकरपुर निवासी फिरोज़ अंसारी और टीकरी निवासी मुकेश कुशवाहा नामजद है. हालांकि घटना के 8 दिन बाद लाइनर की भूमिका निभाने वाला एक युवक हबीबनगर निवासी संजीत कुमार को सीडीआर और कॉल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…