Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हुसैन की शहादत इंसानियत की हिफाजत के लिए हुई : मौलाना शाहिद इमाम

परवेज़ अख़्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के मन्द्रापाली गांव में मुहर्रम के उपलक्ष्य में निरन्तर मजलिस का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार की सुबह इस सिलसिले की आठवीं मजलिस का आयोजन अज़ाख़ाना ए अबुतालिब में किया गया । जिसमें रशीद इमाम और असद अब्बास ने अपने बेहतरिन कलाम के ज़रिये खिराजे अक़ीदत पेश किया ।मौलाना ने अपने तक़रीर में कहा कि हुसैन ने कर्बला के मैदान में जो शहादत दी वो किसी एक समुदाय नहीं बल्कि पूरे इंसानियत के लिए थी।इमाम हुसैन ने ये पैग़ाम दिया कि ज़ुल्म के ख़िलाफ़ हमेशा खड़े रहने चाहिये।सब्र को अपना हथियार बना लेना चाहिए और साथ साथ ऊपर वाले पर पूरा भरोसा होना चाहिए तभी इंसान सही मायनों में इंसान कहलाएगा और अगर सारे इंसान ऐसे ही अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाए तो फ़िर वो दिन दूर नहीं जब कोई ग़लत काम नहीं होगा और लोग खुशहाल रहने लगेंगे।तक़रीर के बाद अलम मुबारक की शबीह बरामद हुई । सबकी आँखों से आँसू जारी थे और लोग हाय हुसैन हाय अब्बास की आवाज़ बलन्द कर रहे थे । मौकेपर आबिद इमाम,हादी इमाम,तनवीर रज़ा और मो.जव्वाद ने नौहा पढ़ के सामइन को कर्बला की याद दिला दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026