वायरल वीडियो: ‘3 दिन में करूंगा 3 मर्डर, दम है तो रोक लो’, UP पुलिस को खुलेयाम धमकी

डेस्क : उत्तर प्रदेश पुलिस के एक बर्खास्त सिपाही का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे 3 दिन में तीन हत्या करने की बात कह रहे हैं। इतना ही नहीं वे यूपी पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं कि अगर दम है तो उसे पकड़ कर दिखाए। सिपाही ने यूपी पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया है।

दिग्विजय राय नाम के इस बर्खास्त सिपाही ने धमकी देते हुए कहा कि मैं गोरखपुर पुलिस, गोरखपुर एसपी और उत्तर प्रदेश पुलिस को चुनौती दे रहा हूं। वेलेनटाइ डे के दिन दस बजे से पहले मोहद्दीपुर चौराहे के आस-पास एक आदमी का मर्डर करने वाला हूं अगर गोरखपुर पुलिस पॉवर है, यूपी पुलिस में पॉवर है शक्ति है तो इसे रोक ले। परसो भी एक मर्डर करूंगा। लगातार तीन मर्डर करूंगा। अगर गोरखपुर पुलिस या यूपी पुलिस को मजाक लग रहा है तो मेरे बारे में बस्ती एसपी हेमराज मीणा, और गोरखपुर के एसपी और खलीलाबाद एसपी और कुशीनगर के एसपी से सम्पर्क करें।

राय ने आगे कहा कि अगर थोड़ी भी शर्म है, थोड़ी भी काबिलियत है तो मुझे पकड़े और मुझे रोक लें मर्डर करने से। मैं मर्डर करने का कारण मर्डर करने के बाद बताऊंगा। कल मेरी दस बजे से बस्ती टोल प्लाजा से रैली है। कैंट पुलिस ने कुशीनगर के रहने वाले इस सिपाही के खिलाफ धमकी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इसकी तलाश भी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से सिपाही के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026