Barharia Siwan News

बड़हरिया के सभी धर्म के लोगों को एक साथ मिलाकर चलने का काम करूंगा:- श्री बच्चा जी पांडे

परवेज अख्तर/ सीवान:
बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित राजद विधायक श्री बच्चा जी पांडे ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मैं बड़हरिया के सभी धर्म के लोगों को एक साथ मिलाकर चलने का काम करूंगा।चाहे वह किसी भी धर्म,मजहब का क्यों न हो। बड़हरिया की आम जनता ने बड़ी उत्साह के साथ अपना एक-एक मत देकर मुझे विधानसभा में भेजने का काम किया है।आम जनता की मनोकामना पर मैं कभी आंच नहीं आने दूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकाल के दौरान अपने क्षेत्र की आम जनता से हमेशा जुड़ा रहूंगा।क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास को मैं सुचारु रुप से चालू करवाने का काम करूंगा।रोड तथा नाला बनवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।अंत में उन्होंने बड़हरिया से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी श्री श्याम बहादुर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि समाज के कलंकित व्यक्ति को बड़हरिया की आवाम ने नकार दिया है।और फिर कभी यहां की आवाम उस कलंकित व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026