पटना: वैलेंटाइंस डे प्यार का दिन है. इस दिन आपको हर तरफ कपल्स एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए दिखाई देंगे. लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो आज के दिन अकेले हैं. किसी के प्यार की कहानी शुरू ही नहीं हुई है तो बहुत से लोगों का दिल टूटा है. लेकिन अगर आज आपको किराए पर बॉयफ्रेंड की जरूरत है तो आप बिहार के दरभंगा आ सकती हैं. क्योंकि बिहार में दरभंगा के रहने वाले प्रियांशु वैलेंटाइन पर आपके किराये के बॉयफ्रेंड बनने के लिए तैयार हैं.
दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के पांचवें सेमेस्टर के छात्र प्रियांशु पिछले कुछ दिनों से अपने गले में कार्डबोर्ड लगाकर घूम रहे हैं. इस कार्डबोर्ड पर लिखा है- “Boyfriend on Rent.”
प्रियांशु की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं. प्रियांशु बताते हैं कि उन्होंने इस कार्डबोर्ड के साथ दरभंगा के कई मशहूर इलाके जैसे राज किला, चर्च, दरभंगा टावर और बिग बाजार समेत भीड़-भाड़ वाली कई अन्य जगहों पर तस्वीर खिंचवाई है. और इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया है.
प्यार बांटने का है मकसद
प्रियांशु का कहना है कि मेरी इस मुहिम का मकसद लोगों के बीच प्यार बांटना है. आज की युवा पीढ़ी में काफी तनाव है और वे डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं. मेरा मकसद है कि जो युवा अकेले हैं उनके बीच मोहब्बत बढ़े. साथ ही उनकी यह मुहिम युवाओं पर एक व्यंग भी है क्योंकि आजकल बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बनाने को लेकर युवा काफी समर्पित नजर आते हैं. लेकिन प्रियांशु का मानना है कि युवाओं को अपने जीवन को देश के विकास में लगाना चाहिए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…