लकड़ी नबीगंज के बाला गांव में मद्य निषेध के आईजी व सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी पहुंचे

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
लकड़ी ओपी क्षेत्र के बाला गांव में जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत के बाद मद्य निषेध के आइजी अमृत राज व सारण प्रक्षेत्र के डीआइजी विकास कुमार मंगलवार को बाला गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से जानकारी ली। आइजी ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके विसरा रिपोर्ट की जांच के लिए फारेंसिक जांच लैब भेजी जा रही है। जांच रिपाेर्ट आन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की वजह क्या है और इसमें किस केमिकल की वजह से मौतें हुई हैं। मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भी भेज दिया गया है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान आइजी ने कहा कि जिले में मद्य निषेध कानून को सख्ती से लागू करना है। उन्होंने लगातार विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नदी पेट्रोलिंग, डाग स्क्वायड के माध्यम से दियारा व नदी क्षेत्र में विशेष निगरानी करें। उन्होंने कहा कि शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी, इसकी उच्चस्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। कहा कि लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों से सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजें। आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र के सभी सक्रिय बदमाशों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। बदमाशों का आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित करने, कुर्की और वारंटी को योजनाबद्ध तरीके से निष्पादन करने की बात कही। साथ ही पब्लिक के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया। जनता की समस्याओं को निराकरण करने की बात कही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026