परवेज़ अख्तर/सीवान:- सीवान जेल से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है सीवान से जहां सीवान मंडल कारा प्रशासन की ओर से एक बड़ी चूक हुई है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जिस कैदी को रिहा करना था उसके बदले में जेल प्रशासन ने किसी दूसरे कैदी को छोड़ दिया है. अब पुलिस उसकी तलाश में हाथ मल रही है.दरअसल सीवान जेल में गुल मोहम्मद नाम के दो कैदी बंद थे. जिसमें आज ADJ-3 की अदालत ने गुठनी के रहने वाले गुल मोहम्मद को जमानत दिया था लेकिन जेल प्रशासन ने उसके बदले किसी दूसरे कैदी को जेल से रिहा कर दिया. इस तरह जमानत वाले गुल मोहम्मद के बदले दूसरा गुल मोहम्मद जेल से बाहर आजाद हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक जेल से आजाद हुआ कैदी गुल मोहम्मद के ऊपर पटना हाई कोर्ट में अभी मामला लंबित है. बताया जा रहा है कि पेशकार की गलती से रिलीज ऑर्डर जेल को भेज दिया गया था. जिसके गलती के कारण दूसरा व्यक्ति अभी भी जेल के अंदर बंद है. जेल से छोड़े गए कैदी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…