Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अनदेखी :-सदर अस्पताल में जगह के अभाव में नहीं बनी डायलिसिस यूनिट, पटना रेफर होते किडनी के मरीज

परवेज अख्तर/ सिवान :- सदर अस्पताल में मरीजों के लिए कई व्यवस्थाएं की गई है, लेकिन लंबे समय से यहां किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस यूनिट नहीं बन सकी। जगह की कमी के कारण अब तक इस सुविधा से अस्पताल वंचित है। लिहाजा, किडनी के मरीजों को पटना रेफर करना पड़ता है। इससे रोगियों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। आर्थिक रूप से संपन्न मरीज निजी अस्पतालों में चले जाते हैं, जबकि गरीब को पटना मेरिूकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा जाता है। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने सदर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट लगाए जाने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अस्पताल में जगह का अभाव होने के कारण इसकी स्थापना नहीं की जा सकी।

सदर अस्पताल परिसर में डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए 1200 वर्ग फीट जमीन की आवश्यकता है, लेकिन प्रशासन अब तक भूमि उपलब्ध नहीं करा सका। इस कारण छपरा में इस यूनिट की स्थापना की गई। दो माह पहले यूनिट लगाने के लिए एक बार फिर प्रस्ताव आया है। मगर इतनी जमीन अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है। ऐसे में शहर के रोगियों को अब भी पटना पर निर्भर रहना होगा। निजी अस्पतालों में जाकर मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी अन्यथा पीएमसीएच के भरोसे रहना होगा।

सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि 2014 के पूर्व राज्य सरकार ने इस यूनिट को लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन जमीन की कमी के कारण नहीं लग पाई। दो माह पूर्व फिर से यूनिट लगाने का प्रस्ताव आया है, लेकिन जगह का अभाव है। बोर्ड की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। यूनिट की स्थापना के बाद डायलिसिस के मरीजों को काफी राहत मिलेगी और अतिरिक्त खर्च से भी छुटकारा मिलेगा। उन्हें जहां-तहां भटकना नहीं पड़ेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026