परवेज अख्तर/सिवान:- महराजगंज शहर के बैंक चौक के समीप जयसवाल होटल में पुलिस ने बुधवार की सुबह छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब बरामद किया साथ में होटल संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिला की बैंक चौक के समीप होटल में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। उक्त सूचना के आधार पर जयसवाल होटल में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब 107 पीस 180 एमएल के फ्रूटी पैक बरामद किया। मौके से होटल संचालक थाना क्षेत्र के सिहौता निवासी स्व. बिशुन साह के पुत्र गणेश प्रसाद, जितेंद्र जयसवाल और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…