Categories: पटना

अवैध खनन मामला….EOU भ्रष्ट दो अधिकारियों के ठिकानों पर कर रही है रेड

पटना: आर्थिक अपराध इकाई भ्रष्ट अफसरों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। आज एक बार फिर से दो घोटालेबाजों पर शिकंजा कसा है। पटना के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह और विक्रम के तत्कालीन अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम छापेमारी कर रही है।अवैध बालू उत्खनन संलिप्तता की जानकारी के बाद आर्थिक अपराध इकाई रेड कर रही है।

2 भ्रष्ट लोक सेवकों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने कार्रवाई की है. एमवीआई के पटना के गोला रोड स्थित फार्मेसी कॉलोनी आरके सदन अपार्टमेंट, गोपालपुर और रांची के आवासीय ठिकानों पर एक साथ आर्थिक अपराध इकाई की टीम की छापेमारी जारी है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम को गिरफ्त में आए मृत्युंजय कुमार सिंह के पास 531% आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। जिसके बाद इस आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर सर्च अभियान शुरू की है। वहीं विक्रम में पदस्थापित तत्कालीन अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह पर भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले को लेकर उसके ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जारी है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024