Siwan News

लोस चुनाव में पिता की कमी काफी कर रहा हूं महसूस : तेजस्वी

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के दारोगा राय महाविद्यालय प्रांगण में सोमवार को राजद प्रत्याशी हिना शहाब के नामांकन के दौरान सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव थे। तेजस्वी ने मंच से केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि थाली से दाल छीन ली गईं है, ऐसा कोई सागा नही जिसको पलटू चाचा ने ठगा नहीं। चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान उन्हें इस बात का पूरा एहसास हो गया है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बेहद नाराज है। जिन्होंने आनन-फानन में 2017 में आरजेडी का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ बिहार में नई सरकार बना ली थी। जनता इन चुनावों में नीतीश के इस फैसले का हिसाब लेगी। तेजस्वी ने कहाकि लोकसभा चुनाव के दौरान अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कमी को काफी महसूस कर रहे हैं। जो इस वक्त रांची जेल में चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे हैं. हालांकि, तेजस्वी का मानना है कि जितना वह अपने पिता की कमी महसूस कर रहे है, उससे ज्यादा बिहार की जनता उनकी कमी को महसूस कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को जितना परेशान किया जा रहा है, जनता इसका बदला लेगी। कहा कि राजनीति में लालू प्रसाद का कद कितना ऊंचा है कि वह जीवन भर चाहें तो उसकी बराबरी नहीं कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वह लालू प्रसाद की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। लालू प्रसाद को जितना परेशान किया जा रहा है, जनता इसका बदला चुनाव में सूद समेत लेगी। तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद की गैर मौजूदगी में उनकी ताकत बिहार की जनता है। नीतीश कुमार पर हमला करते हुए तेजस्वी ने उन्हें पलटू चाचा कहते हुए कहा कि ना तो उनके पिता ने और ना ही उन्होंने कभी विचारधारा के साथ समझौता किया है और ना ही करेंगे जैसा नीतीश ने किया। वो सांप्रदायिक शक्तियों के साथ जाकर फिर से मिल गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024