परवेज अख्तर/सिवान : देश में लॉक डाउन घोषित किए जाने के बाद लोगों ने अपने आप को पूरी तरह घरों में कैद कर लिया है। जनता सड़कों पर न आए इसलिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलेवासियों की समस्याओं के निदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर दिखा रहा है। लॉकडाउन के नौवें दिन भी जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोग घरों में रहे और बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। राशन की दुकानों, सब्जी मंडी और पूजन सामग्री की दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए नजर आए। जिले में कोरोना
वायरस संक्रमित लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इस दौरान प्रभावित प्रखंड क्षेत्रों में प्रशासनिक सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। रोजाना की तरह लोग सब्जी मंडी में पहुंचे। इस दौरान बाजारों में मौजूद पुलिस लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का निर्देश देते रही। उधर, शहर के कई चौक-चौराहों पर आवाजाही पर सख्ती बरती जा रही है। बेवजह बाहर निकलने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। पुलिस-प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि बिना जरुरत के घर से बाहर न निकलें। जरुरत की कई सामानों की होम डिलिवरी की जा रही है। ऐसे में बहुत ज्यादा जरुरत हो तभी लोग घरों से बाहर निकलें।
एनुअल क्लोजिंग को ले बैंकों में नहीं हुआ काम
एनुअल क्लोजिंग डे के कारण बुधवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक में ग्राहकों के काम नहीं हुए। एलडीएम नरेंद्र
कुमार ने बताया कि गुरुवार को रामनवमी का अवकाश रहेगा। इस कारण लोगों को एटीएम का हीं सहारा लेना पड़ा। लॉकडाउन के कारण बाजारों में लोगों की भीड़ ना के बराबर रह रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…