✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंदुसार हामिद गांव में बदमाशों ने ओरमा गांव निवासी पवन कुमार की हत्या कर शव को गांव के बाहर दुर्गा मंदिर समीप झाड़ी में फेंक दिया गया था। 26 जुलाई की सुबह स्थानीय लोगों ने शौच के दौरान शव को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इस मामले में मृतक के पिता ठाकुर सिंह ने बिंदुसार हमीद निवासी अफरोज अंसारी, अभिषेक कुमार एवं ओरमा बाजार निवासी सिल्टू अंसारी को नामजद किया था।
नामजद दो आरोपित अफरोज अंसारी एवं सिल्टू अंसारी ने पुलिस दबिश के कारण बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।हालांकि अभी भी एक नामजद फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि तीन नामजद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस दबिश के कारण अफरोज अंसारी एवं सिल्टू अंसारी कोर्ट में बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…