Categories: पटना

प्रेम-प्रसंग मामले में प्रेमिका के स्वजनों ने प्रेमी को मारी गोली, पिता व भाई गिरफ्तार

बेगूसराय: नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले में प्रेमिका के स्वजनों ने बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रूदौली निवासी अरुण झा के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली लगने के बाद भी शिवम की जान बच गई और उसके बयान पर पुलिस ने ललन सिंह, भाई श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमिका की शादी अन्यत्र तय किए जाने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की देर रात शिवम कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने या उसे भगा ले जाने के लिए नावकोठी पहुंचा था। उसके आने की भनक स्वजनों को लग गई और उसके शंकर चौक पहुंचते ही खदेड़ कर नावकोठी के बीपीएस हाईस्कूल के समीप गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल को नावकोठी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

मंझौल में प्रेम चढ़ा परवान

घायल प्रेमी शिवम ने पुलिस को बताया है कि मंझौल में उसकी बहन की शादी है जबकि प्रेमिका का ननिहाल। प्रेमिका मंझौल में कोचिग पढ़ने जाती थी, इसी क्रम में दोनों की आखें चार हुई और लंबे समय से दोनों में प्रेस प्रसंग चल रहा था। यह प्रेम लड़की के स्वजनों को रास नहीं आया और उन्होंने लड़की की शादी अन्यत्र तय कर दी थी। शादी इसी माह होने वाली है, उक्त जानकारी मिलने पर प्रेमी शुक्रवार की देर रात नावकोठी के शंकर चौक पहुंचा था। इसी बीच लड़की के स्वजनों को उसके आने और प्रेमी युगल के फरार होने की भनक लग गई जिसके बाद उसे खदेड़ कर दो गोली पंजरे व एक गोली पीठ में मार दी गई।

कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में नावकोठी थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने प्रेम प्रसंग में गोली मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल युवक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में नामजद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं मंझौल निवासी एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026