पटना: नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बिंद थाना इलाके के मसियाडीह गांव की है। जहां मामूली विवाद में बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। जिसमें छोटन पासवान के पुत्र धर्मवीर पासवान की मौके पर मौत हो गई। जबकि छोटन पासवान को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजन की माने तो गांव में एक महिला से किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो रहा था। इसी विवाद को लेकर पिता- पुत्र बदमाशों को समझाने गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी । फायरिंग में पिता-पुत्र को गोली लग गई। जिसके बाद दोनों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने धर्मवीर पासवान को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है । युवक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…