परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर पंचायत के मुखिया पति नौशाद आलम से चार जनवरी को करीब तीन बजे अज्ञात बदमाशों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना के बाद मुखिया के स्वजनों में दहशत का माहौल है। इस मामले में मुखिया पति नौशाद आलम ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है तथा जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
आवेदन में नौशाद आलम ने बताया है कि बुधवार को अपराह्न तीन बजे अपने घर पर बैठा था, तभी एक अज्ञात नंबर से फोन आया और मुझसे गाली गलौज किया गया। पूछने पर कुछ भी नहीं बताया गया। सिर्फ यही बोला कि तुम 10 लाख रुपये पांच दिन के अंदर दो, नहीं तो जान से मार दिए जाओगे। इसके बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है।मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…