Tarwara Hindi News

तरवारा के बसीलपुर में हुई बीटेक छात्र असगर अली की हत्याकांड में शाहिद अली गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के बसीलपुर गांव निवासी हत्याभियुक्त जाकिर हुसैन के पुत्र शाहीद अली को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ के वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मंगलवार को जेल भेज दिया गया। बतादे की बसीलपुर गांव निवासी बीटेक छात्र असगर अली की हत्या 6 दिसम्बर को जमीनी विवाद को लेकर एक साजिस के तहत गांव के ही मस्जिद के पास अपाची सवार अपराधियो ने गोली मार कर कर दी थी। हत्या के बाद मृतक असगर अली की माँ सैरुन नेशा के लिखित शिकायत पर अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।हत्या के बाद से अपराधी के द्वारा मृतक के स्वजनों को धमकी दी जा रही थी।

जिसको लेकर मृतक की माँ सैरुन नेशा ने अपने पुत्र के हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए अपने पुनः बयान में अपराधियों के नाम का खुलासा करते हुए गांव के ही जाकिर हुसैन के पुत्र शाहिद अली, स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ मियां के पुत्र जाकिर हुसैन, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद नईम, मोहम्मद हलीम को अभियुक्त बनाते हुए यह आरोप लगाई की मेरे पुत्र की हत्या एक साजिस के तहत जमीनी विवाद को लेकर गांव स्थित मस्जिद के पास गोली मार कर कर दी गई।हत्या की घटना को लेकर मृतक असगर अली की माँ सैरुन नेशा ने न्याय की गुहार लगाते हुए सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज से अपराधियो को अविलंब गिरफ्तार करने और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

जिसको लेकर डीआईजी मनु महाराज के आदेश के आलोक में हत्यारा शाहीद अली को दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक पंकज कुमार ने थाना पुलिस बल वे सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हत्याभियुक्त शाहीद अली को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। वहीँ उन्होंने बताया कि हत्या कांड के बंचित अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026