Categories: जिला

बसंतपुर में बहु के मायके वालों ने की मारपीट, पेटी तोड़ आभूषण व पैसे निकाला

परवेज अख्तर /सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बभनौली के अवध साह के दरवाजे पर रविवार की शाम पहुंचे बहु के मायके वालों ने गाली-गलौज व मारपीट की. मामले में पीड़ित अवध साह के बयान पर सोमवार को दर्ज कांड संख्या 38/21 में कहा गया है की रविवार की शाम मेरी बहु किरण देवी के साथ उसके मायके व महाराजगंज के सिहौता बाजार हल्दीहट्टा के दशरथ प्रसाद, राजू कुमार, रवि कुमार, बिटू कुमार, विशाल कुमार व नीलम देवी लाठी-डंडे से लैश होकर मेरे दरवाजे पर आये. गाली देते हुए मुझे पुकारा. जब मैं घर से बाहर आया तो उक्त सभी ने हमला कर मुझे घायल कर दिया. वहीं बहु के कहने पर घर मे घुस कर मेरी पत्नी व दूसरी बहु से भी मारपीट कर घर मे रखे पेटी को तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण एवं नगदी निकाल लिया. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पूर्व में बहु मुआवजे का केश की थी. तब न्यायालय द्वारा फिक्स किये गए चार हजार रुपये हर माह देता था. कुछ दिन बाद 20 हजार रुपये हर माह नह देने पर दूसरे मुकदमे में फंसाने की बात कही गई थी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026