Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बसंतपुर में मोबाइल छीनने वाले युवक को झाँसा देकर बुलाया किया फिर किया पुलिस के हवाले

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के धौरी मदारपुर नहर पुल के समीप 5 जनवरी की शाम बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने राज मिस्त्री का काम कर घर लौट रहे बसंतपुर थाने के बैजुबरहोगा के नीरज कुमार का मोबाइल झपट्टा मार छीन लिया व फरार हो गए. उसके बाद पीड़ित घर लौट आया व अपने चोरी हो गए मोबाइल पर फोन किया तो घंटी बजने लगी. तब पीड़ित ने अपनी बहन से चोरी हो गए अपने ही नंबर पर फोन कराया. फोन रिसीव होने पर पीड़ित की बहन ने झपट्टा मारने वाले युवक को बातचीत के क्रम में मलमलिया बुलाया. उसके बाद रविवार की शाम झपट्टा मारने वाला युवक मलमलिया नहर पर आ कर पीड़ित की बहन को फोन किया व आने की बात कही.

लड़की ने झपट्टा मारने वाले युवक के मलमालिया नहर पर आने की सूचना अपने भाई नीरज को दी. उसके बाद पीड़ित मलमलिया नहर के पास गया व झपट्टा मारने वाले युवक को पहचानते ही पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची बसंतपुर थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए युवक के मोबाइल में पीड़ित का सिम बरामद हुआ.मामले पीड़ित व बैजूबरहोगा के नीरज कुमार के बयान पर कांड संख्या 15/21 दर्ज की गई है.झपट्टा मारने वाला युवक सारण के सहाजितपुर थाने के पिपरा का मंजीत सिंह बताया जाता है. जिसे पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026