Categories: पटना

बिहार में पिछले 24 से 36 घंटे के भीतर डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स, ठेकेदार और डिस्ट्रीब्यूटर समेत 12 की अपराधियों ने की हत्या

पटना: बिहार में पिछले 24-36 घंटे में रेलवे के ठेकेदार, नर्स, इंजीनियर और दुकानदार समेत 12 लोगों की हत्या अपराधियों ने की है। समस्तीपुर और कैमूर में तीन-तीन लोगों को मौत के घाट उतारा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा, गया, पूर्णिया, सहरसा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले में बदमाशों ने एक-एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है।

गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बांग्ला स्थान मोहल्ले में रहने वाले रेलवे के ठेकेदार संतोष यादव की हत्या कर दी गई है. पांच की संख्या में आये बदमाशों ने गोलियों से भूनकर संतोष को मौत के घाट उतार दिया। वहीं सीतामढ़ी जिले में बदमाशों ने नामी डॉक्टर डॉ. शिवशंकर महतो और पर गोलियों की बौछार कर दी. शहर के रोजपट्टी रोड में मंगलवार की देर रात तकरीबन 1 बजे 5 की संख्या में आए बदमाशों ने डॉक्‍टर शिवशंकर महतो को 3 और नर्स को 5 गोलियां दाग दी. घटनास्थल पर ही नर्स की मौत हो गई. जबकि जख्मी हालत में डॉक्टर को बगल के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

वहीं समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. पहली वारदात बिथान थाना क्षेत्र के वनभौरा गांव में हुई. यहाँ बदमाशों ने एक मल्लाह की गोली मारकर हत्या कर दी. दूसरी वारदात दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर हुई. यहां डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया. सुधा दूध के डिस्ट्रीब्यूटर सुनील कुमार और उनके ड्राइवर पप्पू सिंह को लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई. सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके ड्राइवर पप्पू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पूर्णिया जिले के मंझली चौक चुनापुर रोड में बदमाशों ने एक इंजीनियर की हत्या कर दी. सिपाही टोला का रहने वाला हर्ष कुमार झा (20) बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ जा रहा था. तभी बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। भभुआ थाना के सोनडीहरा गांव में लाल बाबू नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने प्लंबर मिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतक की पहचान 32 साल के मो. इशा के रूप में हुई।

नालंदा में बदमाशों ने एक मजदूर को मौत के घाट उतार दिया. जिले के चंडी थाना क्षेत्र के योगिया गांव में अपराधियों ने उपेंद्र रविदास की हत्या कर दी। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी में पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेललाइन पर बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी. मृतक की पहचान मो० मुमताज ( 40) के रूप में की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026