Categories: छपरा

छपरा में 40 वर्षीय जीजा के प्यार में पागल नाबालिग साली ने की आत्महत्या का प्रयास

छपरा: 40 वर्ष की उम्र के शादीशुदा अपने बहनोई के भाई के प्यार में पागल 16 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. मगर परिजनों की तत्परता एवं पुलिस की सक्रियता के कारण फंदे पर झूलने से पूर्व हीं खिड़की तोड़ कर उसे बचा लिया गया. उसके बाद युवती की स्थिति को देखते हुए उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. अब भी वह जीवन और मौत से जूझ रही है. घटना मांझी के गढ़ बाजार की है. परिजनों ने बताया कि स्थानीय मिश्री लाल महतो की पुत्री मांझी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी व अपने बहनोई के बड़े भाई व दो बच्चों के पिता तारकेश्वर प्रसाद से प्यार करती है.

प्यार में पागल तारकेश्वर शनिवार की शाम अपनी कथित प्रेमिका को भगा कर एकमा स्थित अपने ससुराल में ले जाकर छिपा दिया. हालांकि इस बात की भनक लगते ही परिजनों ने एकमा पुलिस की सहायता से युवती को प्रेमी के ससुराल से उसे बरामद कर लिया गया. जिसे बीती रात एकमा पुलिस ने युवती को घर पहुंचा दिया. इधर अपने घर पहुंचने के बाद परिजनों के आंख से ओझल होते हीं युवती ने खुद को कमरे में कैद कर लिया.

कमरे के बाहर से ही परिजन रात भर मान-मनौवल करते रहे. अंततः सोमवार की सुबह परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में घर का खिड़की तोड़ कर फंदा से झूलती युवती को बेहोशी की हालत में नीचे उतारा.उसके बाद युवती को इलाज हेतु सीएचसी लेकर पहुंचे.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026