छपरा: जिले के कोपा थाना क्षेत्र के रामनगर चौखड़ा व बङका गांव चंवर के बीच सुनसान जगह पर अपराधियों ने लूट पाट के दौरान चाकू से गोद- गोद कर एक व्यवसाई की हत्या गुरुवार की रात में कर दी,जिसका शव शुक्रवार को बरामद किया गया। हत्या की घटना लूटपाट के दौरान हुई। उसकी बाइक भी लूट ली गयी है और इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम छा गया है और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृत व्यवसायी चौखङा गांव के निवासी संजय कुमार साह बताए गए हैं।
बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा बाजार के समीप वह आलू के थोक व्यवसाय का कारोबार करते हैं । गुरुवार की देर शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने चाकू से गोद गोद कर रामनगर चौखड़ा व बङका गांव के बीच चंवर में फेंक दिया। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो, परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि शाम करीब 7:00 बजे ही वह अपनी दुकान बंद कर घर के लिए चल दिए थे। रात भर परिजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उनकी शव को शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया।
बताया जाता है कि रामनगर चौखरा गांव निवासी संजय साह का ससुराल जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में ही है और बिशुनपुरा बाजार पर ही वह अपना व्यवसाय भी करते हैं। जब देर रात तक वापस नहीं लौटे तो, परिजनों को लगा कि ससुराल में रूक गये हैं। वहां मोबाइल पर फोन लोगों ने पूछा तो, वहां से पता चला कि रात में ही वह घर चले गए हैं। रात में पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह में चंवर से व्यवसायी का शव मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।
इस घटना के कारण लोगों में काफी आक्रोश है । बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता के कारण लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जिले में व्यवसायियों से लूट पाट व हत्या की घटनाएं लगातार हो रही है। बावजूद इसके पुलिस इस मामले में निष्क्रिय बने हुई है। इसके पहले बनियापुर में और नया गांव में व्यवसायियों की हत्या की घटना चर्चा का विषय बना रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…