Categories: छपरा

छपरा के नगरा में बैंक से पैसा निकाल घर जा रही महिला से 15 हजार रुपया झपटा मार दो युवक फरार

छपरा: जिले नगरा ओपी थाना क्षेत्र के नगरा में स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी बैंक से शुक्रवार की दोपहर एक महिला से 15 हजार रुपया झपटा मार दो युवक फरार हो गया। उक्त महिला ओपी थाना क्षेत्र के फरदपूरा गांव के रविन्द्र महतो के पत्नी सीता देवी बताई जाती है। घटना स्थल पर प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक के सीएसपी बैंक से 15 हजार रुपया निकाल कर झोला में रख लिए और घर जाने लगी, तभी दो युवक झपटा मार पैदल ही जलालपुर के तरफ भाग गए। वही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर ओपी प्रभारी हरेश्वर सिंह ने पहुँच कर जांच पड़ताल किया।

वही दूसरी घटना के बारे में बताया जाता है एक वृद्ध भारतीय स्टेट बैंक नगरा से बीस रुपया निकाल कर पॉकेट में रख घर जा रहे थे और घर पहुँचने पर पॉकेट से रुपया गायब था। उक्त वृद्ध अर्वा गांव निवासी सूरज साह के पुत्र मिश्री लाल साह बताए जाते है। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी के साथ नगरा बैंक से बीस हजार रुपया निकालने आया था और रुपया निकाल कर पॉकेट में रख कर घर चल दिए और घर पहुँचने पर पॉकेट चेक किया, तो रुपया गायब था। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक से बाहर निकलते समय ही अज्ञात चोर द्वारा पॉकेट से रुपया निकाल लिया। जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। हालांकि दोनों ही घटना में पुलिस को आवेदन नही मिला है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026