सिवान शहर के डाक बंगला रोड में बंगाली समाज ने सिंदूर खेलकर नम आंखों से दी माता को विदाई

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के डाकबंगला रोड में श्रीहरि सभा पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित पूजा में बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा सिंदूर खेल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और पति की लंबी उम्र की कामना की। मां की इस सिंदूर को खुद भी महिलाओं ने अपनी मांगों में लगाया। महिलाओं ने बताया कि सिंदूर खेला के साथ ही मां को मीठा खिलाकर विदा करते हैं और सिंदूर लगाकर परिवार के साथ ही पति के दीर्घायु होने की कामना करते हैं। आयोजन में दीपशिखा सरकार दास, सोमा दास, ताप्ती वर्मा, मोनिका शेखर, अंजना शेखर, सोमा घोष, इशिता दास, रीता दास, तृप्ति घोष, रचना अग्रवाल, प्रीति सर्राफ, श्यामली दास सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

जगह-जगह कुंवारी पूजन का आयोजन :

शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा के बाद सोमवार को हवन करने के बाद घरों एवं पूजा पंडालों में कुंवारी पूजन की होड़ लगी रही। कार्यक्रम जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में भी आयोजित किया गया। इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। लोग विशेषकर 10 वर्ष तक की कन्याओं को जुटाने में काफी व्यस्त रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026