Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दरौंदा में अपराधियों ने दो युवकों को चाकू घोंपा, एक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र करसौत गांव में अज्ञात अपराधियों ने रविवार की रात दो युवकों को चाकू घोंप लहुलूहान कर दिया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान महाराजगंज थाने के हरकेशपुर निवासी कमल महतो के बेटे रामअवतार महतो के तौर पर की गई. घायल उसी गांव के सफी अहमद का बेटा अलियास अहमद है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीवान-पैगम्बरपुर मुख्य मार्ग पर करसौत स्कूल के समीप संध्या के समय पसीवड बाजार से लौट रहे रामअवतार व सफी अहमद का पीछा कर बाइक सवार अपराधियों ने लहुलूहान कर दिया. इस घटना में रामअवतार महतो की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि अलियास अहमद गम्भीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सीवान भेज दिया. फिर वहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024