Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दीनदयालपुर डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में मीरगंज ने सीवान को हराकर जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंंड के दीनदयालपुर हाइ स्कूल के खेल मैदान में डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में सीवान व मीरगंज के बीच फाइनल मैच खेला गया. तीन राउंड के मैच में दो बार मीरगंज की टीम विजयी हुई. वहीं सीवान की टीम एक बार विजेता बनी. इस प्रकार मीरगंज ने सीवान को दो-एक से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. पूर्व प्रधानाध्यापक विक्रमा प्रसाद, विधायक बच्चा पांडेय, पूर्व जिला पार्षद लल्ली बाबू, पूर्व उपप्रमुख फहीम आलम, राजेश यादव आदि ने विजेता टीम को विनर ट्रॉफी प्रदान किया. वहीं पूर्व जिला पार्षद मो सोहैल, डॉ विनोद सिंह, दिलीप सिंह, अनिल गुप्ता आदि ने उपविजेता टीम सीवान को लनर कप प्रदान किया.

इस मौके पर मीरगंज के खेलाड़ी राजू खत्री व मीरगंज के खेलाड़ी मनीष गिरि को संयुक्त रुप से मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब दिया गया. जबकि सीवान के खेलाड़ी मनीष गिरि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक बच्चा पांडेय, मुख्य आयोजक मुखियापुत्र राजेश यादव, फुलेश्वर यादव, गोविंद रजक, दिलीप सिंह, अनिल गुप्ता, राकेश गिरि, पप्पू सिंह, राजेश चौधरी, राकेश पासवान आदि मौजूद थे. अंपायर की भूमिका जयदीप गिरी, पंकज पाठक, पिंटू कुमार व राजू भारती ने निभाई. उद्घोषक का दायित्व गोविंद रजक व दिलीप कुमार आदि ने निभाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026