Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दरौंदा में ग्राहकों की सुरक्षा की दृष्टि से दुकान के आगे बनाया गोला

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार, दरौंदा (सीवान)

सीवान:- जिले के दरौंदा प्रखंड का पूरा क्षेत्र शनिवार को प्रशासन की लगातार मस्सकत व गश्ती के कारण ही लाॅकडाउन सफल रहा। दरौंदा प्रखंड की प्रशासन लगातार अपने देश के लिए तात्पर्य हैं। प्रशासन के वजह से हीं सड़को पर लाॅकडाउन का असर रहा। लाॅकडाउन का नजारा सड़को से लेकर बाजारों तक साफ देखा जा सकता हैं। बाजार में थोड़ी-बहुत भीड़ के साथ शांतिपूर्वक लोगों ने जरुरत की चीजों की खरीदारी की। वहीं बगौरा में राशन दुकान के आगे गोले बनाए नजर आया। उल्लेखनीय हैं कि प्रशासन की गाड़ी हर गल्ली – मोहल्ले , चौक चौराहों पर आम जनता को बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दें रहे हैं। पुलिस प्रशासन अपने दल बल के साथ दिनभर गश्ती लगा रहें हैं। शुक्रवार व शनिवार को पुलिस प्रशासन ने हर दुकान पर जाकर रेट सूची लगाने को आगाह किया। वहीं बगौरा पुरानी बाजार में प्रशासन दुकान पर रेट सूची लगाने को आगाह कर रहे थे, वहीं बगौरा पुरानी बाजार के मां दुर्गा किराना दुकान पर प्रशासन ने रेट सूची देखकर सराहना की। प्रशासन के साथ उपस्थित सांसद प्रतिनिधि वीरेन्द्र शर्मा ने प्रदीप प्रसाद के दुकान पर हाथ से लिखकर लगे रेट सूची की सराहना की। दुकानदार ने बताया कि लाॅकडाउन में फोटोस्टेट वाली दुकान बंद रहने कारण हाथ से ही बनाकर रेट सूची लगाई गयी हैं। बाजार के जिन दुकानदार के पास रेट सूची नहीं थी वो मां दुर्गा किराना दुकान से रेट सूची की फोटो खींच कर ले गए। प्रखंड के अधिकांश लोग अपने ही घरों में रहे जबकि कुछ एक लोग ही घरों से बाहन निकलकर अपने काम निपटाए। लोगों ने राशन सहित घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। सड़कों पर दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा रहा। दुकान सुबह छः बजे खुली और शाम में छः बजते ही बंद हो गई। जिसके बाद बाजार एकदम सुनसान रहा। लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस हे बचाव के लिए अपने अपने घरों में कैद नजर आएं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024