गोरेयाकोठी में माले नेता को जबरन घर से उठाकर दबंगों ने की पीट-पीट कर निर्मम तरीके से हत्या

  • फर्द बयान के अनुसार घर से जबरन उठा कर ले गए थे हमलावर
  • बाइक में घसीट कर व मारपीट किया था अधमरा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक दिसंबर की रात कुछ दबंगों ने एक माले नेता को घर से जबरन उठा लिया और उसे बाइक में घसीटते हुए एक अज्ञात स्थल पर लेकर चले गए। जहां उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट की गई और अधमरा कर छोड़ दिया गया। इसके बाद घायल को स्वजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख पटना रेफर कर दिया।इलाज के क्रम में घायल ने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान कल्याणपुर निवासी जमादार मांझी के रूप में हुई।

मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घायल के फर्द बयान के आधार पर तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी की है।जमादार मांझी माले के पुराने कार्यकर्ता थे।मामले में थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में एक दिसंबर को घायलावस्था में जमादार मांझी ने नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी को फर्द बयान दिया था कि उसे गांव के अमरेश प्रसाद, सिंटू सिंह और रुदल तिवारी सहित कुछ अज्ञात लोग उसे जबरन अपने साथ बाइक में घसीटते हुए लेकर चले गए।इसके बाद उसे एक अज्ञात जगह पर ले गए और मारपीट कर उसे अधमरा कर छोड़ दिया।

घायलावस्था में उसने स्वजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर स्वजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहां स्थिति नाजुक देख उसे रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई।इधर घटना को लेकर कंयुनिस्ट पार्टी के नेता तारकेश्वर यादव ने आक्रोश जताया और कहाकि अगर पुलिस 24 घंटे के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करती है,तो आंदोलन किया जाएगा। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए महाराजगंज एसडीपीओ राकेश रंजन ने एक पुलिस टीम का गठन किया है।इस टीम में तरवारा थानाध्यक्ष, गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। रविवार को गोरेयाकोठी थाना की टीम तरवारा में आरोपितों के घर छापेमारी की लेकिन उसे कुछ हाथ नहीं लगा सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024