हसनपुरा में प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी को लोगों ने लगवा दिए सात फेरे

मामला: उसरी खुर्द का

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
एमएच नगर थाना के उसरी खुर्द में बीते शाम अपने प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने मंदिर में शादी करा दी. दोनों एक ही समुदाय व प्रेमी चचेरा साला है. जो जीरादेई गांव निवासी दूधनाथ साह के 25 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार है. जबकि प्रेमिका उसरी खुर्द निवासी दारोगा साह की 21 वर्षीय सुनीता कुमारी है. दोनों मोबाइल पर बात चित करते थे.करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच अगाढ़ प्रेम हो गया. जिससे दोनों एक दूसरे बेपनाह मोहब्बत करने लगे. इसी बीच बीते शाम मंगलवार को नीरज अपने प्रेमिका सुनिता से मिलने आया था.

तभी लोगों ने देख लिया. उसके बाद दोनों की रजामंदी के बाद उसरी खुर्द स्थित इंदरदेव बाबा के मंदिर में दर्जनों लोगों के बीच भगवान शिव व माता पार्वती के साक्षी मानकर प्रेमी जोड़े ने सात फेरे लिए व एक दूसरे के गले में माला पहनाई. उसके बाद दोनों दांपत्य बंधन में बंध गए. बताया जा रहा है उसरी खुर्द में नीरज की चचेरी बहन होने के कारण नीरज अक्सर आता जाता था. इसी बीच सुनीता से आंखे चार हो गयी.वहीं उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि नन्हे हासमी व वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जीतेंंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने दोनों दंपति को आर्शीवाद दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026