हसनपुरा में पड़ोसियों व रिश्तेदारों की मदद से बड़े भाई ने किया राजा का दाह संस्कार

दूसरे दिन अरंडा गांव में रही शोक की लहर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरंडा निवासी राम अशीष साह के 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार गुप्ता की दरौंदा में हुई हत्या के बाद दूसरे दिन गुरुवार को अरंडा में सन्नाटा पसरा रहा. मृतक के बड़े भाई सुनील कुमार साह ने अपने परिवार के साथ भाई की मौत की घटना के बाद काफी सदमे में है. माता पिता व अन्य परिजनों का रोरोकर हाल बुरा है. सीवान से शव को पोस्टमार्टम कर देर शाम पैतृक गांव अरंडा पहुंचा.जहां भाई के साथ अन्य पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने मिलकर हसनपुरा स्थित स्मोगल घाट पर दाह संस्कार कर दिया.

मेरे भाई की पत्नी कल्पना कुमारी बीते 13 मार्च को आत्महत्या कर ली थी. लेकिन उसके मायके वाले ने केवल हमको छोड़ कर परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या करने का मुकदमा कर दिया था.केश में नाम पड़ने के बाद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छोटा भाई सहित सभी सदस्य घर छोड़कर भागे भागे रहते थे. इसी बीच वकील के राय विमर्श करने के बाद राजा कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आया था. तभी मेरे भाई राजा की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026